Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी होगा मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (12:17 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सालाना बजट 2018 की घोषणा में भारतीय स्वास्थ्य नीति से जुड़ी अहम घोषणाएं की हैं। गरीबों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए बजट में आयुष्मान भारत की बात कही गई। बजट पेश करते हुए जेटली ने कहा कि स्वस्थ भारत से ही भारत समृद्ध हो सकता है। 
 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के द्वारा चलाई गई स्वास्थ्य नीति ओबामाकेयर की तर्ज पर जेटली ने भारतीय स्वास्थ्य नीति को लेकर बड़े ऐलान किए हैं। बजट में खास गरीबों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता नजर आई। जेटली ने स्वास्थ्य बजट के बारे में बोलते हुए कहा कि देश की 40 प्रतिशत आबादी के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त करने के लिए 5 लाख नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का ऐलान किया है। 
 
गरीबों की दवाइयों के लिए 1200 करोड़ रूपए के फंड की घोषणा के साथ ही गरीबों को 5 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात भी बजट में की गई है। सरकार ने नई स्वास्थ्य योजना के जरिए देश के 50 करोड़ गरीबों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मोदी सरकार की इस घोषणा को भारत में सार्वभौमिक स्वास्थ्य लाभ नीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा सकता है। 
 
इन घोषणाओं पर यदि सही तरह से अमल किया जाता है तो गरीब तबके के लोगों के लिए यह बजट काफी सार्थक साबित हो सकता है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिहाज से भी ये घोषणाएं काफी अहम मानी जा रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

આગળનો લેખ
Show comments