Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तांगा चलाते थे पिताजी, बेटी 'रानी' करेगी टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की कप्तानी

Webdunia
सोमवार, 21 जून 2021 (20:10 IST)
नई दिल्ली:हॉकी इंडिया ने अनुभवी स्ट्राइकर रानी को हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली 16 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है। रानी न केवल अपने ऑन-फील्ड प्रदर्शनों के लिए, बल्कि टीम में युवाओं का मार्गदर्शन करने की अपनी सहज क्षमता के लिए भी कप्तान के रूप में पहली पसंद हैं।

प्रारंभिक जीवन 
 
4 दिसंबर 1994 को हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में जन्मी रानी रामपाल का जीवन शुरुआत से ही संघर्षों में गुजरा। लेकिन जीवन के दिए तमाम कष्टों से उपर उठकर आज वह ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बन गई हैं।
 
रानी के पिता अपनी आजिविका के लिए तांगा चलाते थे उनकी मासिक आय कुल 9 हजार रुपए थी। रानी अपने परिवार में सबसे छोटी है। रानी के दो बड़े भाई हैं। अपने खेल के दम पर उन्होंने रेल्वे में क्लर्क की नौकरी पायी और फिर परिवार की जिम्मेदारी निभाई
 
करियर
 
रानी रामपाल ने करीब 2009 में 14 साल की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस ही साल भारत को एशिया कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। साल 2010 में विश्वकप टीम में शामिल होने वाली वह भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बनी। सेंटर फॉर्वर्ड खेलने वाली रानी रामपाल इस साल बीबीसी स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द इयर में नामांकित खिलाड़ी थी। 
 
उल्लेखनीय है कि रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछले चार वर्षों में महत्वपूर्ण परिणाम हासिल किए हैं, जिसमें 2017 में एशिया कप जीतना, एशियाई खेलों 2018 में रजत पदक जीतना, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में रजत और साथ ही 2019 में एफआईएच सीरीज का फाइनल जीतना शामिल है। रानी के नेतृत्व वाली टीम ने पहली बार लंदन में एफआईएच महिला विश्व कप 2018 के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई थी। वह भुवनेश्वर में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान भारत के प्रदर्शन का केंद्र बिंदु थीं, जहां उनके गोल ने टीम को क्वालीफिकेशन के लिए अमेरिका के खिलाफ 6-5 से आगे कर दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को दूसरे टेस्ट में हराया, लेकिन श्रृंखला शूटआउट में गंवाई

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

આગળનો લેખ
Show comments