Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मेजबान कर रहा है सबको बेजुबान, पदक तालिका में शीर्ष पर है जापान

मेजबान कर रहा है सबको बेजुबान, पदक तालिका में शीर्ष पर है जापान
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (22:10 IST)
टोक्यो:जापान के लिए यह ओलंपिक का आयोजन करना किसी बहुत बड़े जोखिम से कम नहीं था। पिछले साल 2020 में यह ओलंपिक कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 2021 में स्थगित हुए खेलों के महाकुंभ के आयोजन में कई अड़चने थी जिसका निकाल अब तक नहीं हो पाया है। 
 
टोक्यो के खेल गांव में संक्रमण की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। कुल 155 केस अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं आज मौसम विभाग ने यह भी अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में जापान में तूफान आ सकता है। 
 
लेकिन जो हर तूफान से टकरा जाए वो जापान। जापान ने इस ओलंपिक में मेजबान देश होने का पूरा पूरा फायदा उठाया है। टोक्यो ओलंपिक शुरु हुए 5 दिन हो गए हैं और जापान ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। एशियाई महाशक्ति का पदक तालिका में शीर्ष पर होना एक बहुत बड़ी बात है।
webdunia
पदक तालिका में यह है अभी तक की स्थिती
 
1) जापान- मेजबान जापान ने अब तक 10 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 5कांस्य पदक जीते हैं। कुल 18 पदक खिलाड़ियों ने जीते हैं।
 
2) अमेरिका- ओलंपिका का सबसे सफलतम देश अमेरिका ने 9 स्वर्ण, 8 रजत पदक और 8 कांस्य पदक जीते हैं। कुल 25 पदक अमेरिकी खिलाड़ी जीत चुके हैं।
 
3) चीन- चीन कई बार ओलंपिक में शीर्ष पर रहा है फिलहाल इस वक्त तीसरे स्थान पर है और उसने 9 स्वर्ण 5 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं।  कुल 21 पदक चीनी खिलाड़ी जीत चुके हैं।
 
4) रुस ओलंपिक समिति- बिना नाम और निशान के ओलंपिक में हिस्सा ले रही रूस ओलंपिक समिती चौथे स्थान पर काबिज है। इस समिति के खिलाड़ी 7स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं वहीं 4 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। कुल 18 पदक समिति के पास हैं।
 
5) ब्रिटेन- ब्रिटेन का ओलंपिक का सफर भी औसत रहा है। अब तक ब्रिटिश खिलाड़ी 4 स्वर्ण 5 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। कुल 13 पदक अब तक ब्रिटेन ने जीते हैं।
 
 
6) दक्षिण कोरिया- जापान का पड़ोसी और प्रतिद्वंदी देश दक्षिण कोरिया भी शीर्ष 10 देशों की लिस्ट में शामिल है। कोरियाई खिलाड़ी कुल 10 मेडल अपने नाम कर चुके हैं जिसमें 3 स्वर्ण 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
 
7) ऑस्ट्रेलिया- भारतीय हॉकी टीम को 7-1 से हराने वाली ऑस्ट्रेलिया कुल 9 मेडल जीत चुकी है। इसमें 3 स्वर्ण 1 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
 
8) कनाडा- कनाडा आठवें स्थान पर है और अब तक कुल 8 ही मेडल कनाडा ने जीते हैं। 2 स्वर्ण के साथ कनाडाई खिलाड़ियों ने 3 -3 रजत और कांस्य पदक जीते हैं।
 
 
9) फ्रांस- नवें स्थान पर फ्रांस है, 2 -2 स्वर्ण और रजत तथा 3 कांस्य के साथ कुल 7 मेडल फ्रांस जीत चुका है। एक भी रजत पदक अभी तक फ्रांस ने नहीं जीता है।
 
10) जर्मनी- दसवें स्थान पर खड़ा जर्मनी कुल 5 मेडल जीत पाया है। इसमें 2 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। 
 
इसके अलावा भारत सिर्फ 1 पदक ही जीत पाया है। भारत के साथ कोलंबिया, बुल्गेरिया, डेनमार्क, जॉर्डन और रोमानिया ने भी एक ही पदक जीता है। (वेबदुनिया डेस्क) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Tokyo Olympics: विष्णु और नेत्रा सेलिंग में छह रेस के बाद क्रमश: 22वें और 33वें स्थान पर