Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अवनि लखेरा ने रचा इतिहास, 10 मीटर राइफल में भारत को दिलाया गोल्ड

अवनि लखेरा ने रचा इतिहास, 10 मीटर राइफल में भारत को दिलाया गोल्ड
, सोमवार, 30 अगस्त 2021 (10:30 IST)
टोक्यो। जन्माष्टमी के पर्व पर टोक्यो पैरालंपिक से भारत के लिए एक खुशखबर आई। अवनि लेखरा 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में गोल्ड जीता। अवनि लेखना की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी। भारत के योगेश कथुनिया ने टोक्यो पैरालिंपिक में चक्का फेंक F56 में रजत पदक जीता। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह विशेष पल हैं। रविवार को भारत के खाते में 3 पदक आए थे।  भारत के निषाद कुमार ने रविवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक की पुरूषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता जबकि चक्का फेंक एथलीट विनोद कुमार ने भी एशियाई रिकार्ड बनाकर पुरुषों की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दोनों से पहले भाविनाबेन पटेल ने महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक जीता था।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पैरालंपिक : निषाद कुमार को ऊंची कूद में रजत, विनोद कुमार ने चक्का फेंक जीता ब्रॉन्ज