Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले जीती, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को पछाड़ा

चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले जीती, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को पछाड़ा
, गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (19:56 IST)
टोक्यो: चीनी टीम ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में 7 मिनट और 40.33 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी दौड़ जीत ली।

अमेरिकी टीम ने 7:40.73 समय के साथ रजत और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7:41.29 समय के साथ कांस्य पदक जीता। 7:52.15 समय के साथ रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) की टीम पांचवें स्थान पर रही।

फाइनल में सभी की नजरें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टक्कर पर लगी थी लेकिन चीनी टीम 7:40.33 के समय में 800 मीटर की दूरी तय कर न सिर्फ गोल्ड मेडल अपने नाम किया बल्कि अमेरिका के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

चीन की टीम को जीत दिलाने का काम (यांग जुनक्सुआन, तांग मुहन, झांग युफेई, ली बिंगजी) इन चारों एथलीटों ने किया। 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका को इस बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IND vs SL: निर्णायक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, संदीप वॉरियर को मिला डेब्यू का मौका