Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'बिग बॉस' फेम प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी का हुआ खुलासा

'बिग बॉस' फेम प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी का हुआ खुलासा
बिग बॉस सीजन 12 का क्रेज़ दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। दर्शक शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर वहां की हर खबर रखना चाहते हैं। बिग बॉस का हर सीज़न ही कुछ अलग देकर जाता है और यहां आए कंटेस्टेंट्स फेमस हो जाते हैं। शो में जोड़ियां भी बनती हैं और इन्हीं जोड़ियों में एक है प्रिंस नरूला और युविका चौधरी। 
 
प्रिंस और युविका सीज़न 9 के कंटेस्टेंट थे। दोनों की लव स्टोरी भी शो में ही शुरू हुई थी। दोनों अब तक साथ हैं और कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि दोनों ने सगाई कर ली हैं। 
 
इसके बाद टीवी जगत में खुशी का महौल था क्योंकि यह जोड़ी टेलीविज़न इंडस्ट्री के कुछ बेस्ट कपल्स में मानी जाती है। अब इस कपल के फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि दोनों की शादी की डेट भी फाइनल हो चुकी है। 
 
लंबे समय से इंतज़ार था कि यह कपल कब शादी करेगा। अब इसका खुलासा हो चुका है। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इसी वर्ष 12 अक्टूबर को शादी करने वाले हैं। इसके लिए दोनों काफी खुश हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है और इनके परिवार भी राजी हैं। प्रिंस और युविका ने भी इसकी पुष्टि की है। 
 
शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। इसके अलावा शादी के पहले फंक्शंस भी होंगे। मेंहदी, संगीत और कॉकटेल पार्टी भी होगी। गेस्ट लिस्ट अब तक सामने नहीं आई है लेकिन शादी में सलमान की शिरकत होना तो बनता है। 

 
सभी कार्यक्रम मुंबई में होंगे। वहीं प्रिंस और युविका की शादी सन एंड सैंड होटल में होगी, इसके बाद वे चंडीगढ़ जाएंगे। वहां एक ग्रांड रिसेप्शन होगा। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तरह ही दोनों हनीमून पर भी नहीं जा सकेंगे क्योंकि दोनों अपने कामों में व्यस्त हैं। 
 
बिग बॉस में बनी इस जोड़ी ने इतने सालों तक साथ रहकर यह साबित कर दिया कि शो में हर जोड़ी फेक नहीं बनती। प्रिंस और युविका के फैंस को शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कपिल शर्मा की 'सन ऑफ मनजीत सिंह का फर्स्ट लुक हुआ जारी