Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में ही दुनिया छोड़ चला गया 'दिल मिल गए' का यह एक्टर

सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में ही दुनिया छोड़ चला गया 'दिल मिल गए' का यह एक्टर
(Photo: Twitter)

शो 'दिल मिल गए' और 'संजीवनी' में काम कर चुके एक्टर करण परांजपे का 25 मार्च को निधन हो गया। सबसे ज़्यादा दुख की बात तो यह है कि टीवी के ये बेहतरीन एक्टर सिर्फ 26 वर्ष के ही थे। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। 
 
उनकी मां के मुताबिक उन्होंने करण को सुबह 11 बजे घर में मृत पाया। खबरें हैं कि करण को नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही टीवी इंडस्ट्री शोक में है। 
 
उनके अच्छे दोस्त और को-स्टार करण वाही ने इसकी जानकारी सभी को दी। करण वाही ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तुम्हारी बहुत याद आएगी जिग्स.. करण परांजपे,, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। 
 
करण अपने पैरेंट्स के इकलौते बेटे थे। वे मुंबई में ही अपनी फैमिली के साथ रहते थे। बतौर एक्टर उन्होंने टीवी शो 'दिल मिल गए' में जिग्‍नेश उर्फ जिग्गी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वे 'संजीवनी' में भी थे। इस कम उम्र में उनके छोड़कर चले जाने से उनका परिवार समेत, सभी करीबी और दोस्त सदमे में है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देर रात मुंह छुपाते दिखे एली एवराम और हार्दिक पांड्या