Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बंद होने वाला है फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा!

बंद होने वाला है फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा!
कपिल शर्मा का फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो हाल ही में शुरू हुआ। हालांकि कपिल ने टेलीविज़न पर पूरे उत्साह के साथ दोबारा एंट्री ली, लेकिन दर्शकों को उनका यह अंदाज़ पसंद नहीं आया। इसके रिव्यूज़ पढ़ कर कपिल शर्मा बेहद निराश हैं और वे फिर से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। 
 
बड़ी हिम्मत के साथ कपिल ने टीवी पर कमबैक किया। नए कंसेप्ट के साथ वे फैंस के बीच आए। इसके पहले एपिसोड के बाद कई फैंस ने उन्हें बधाइयां दी, तो कई लोगों ने शो को पसंद नहीं किया। उन्होंने इसे बोरिंग भी कहा। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कपिल ने रानी मुखर्जी का एपिसोड भी कैंसल कर दिया है। ऐसे में खबर मिल रही है कि शायद शो जल्द ही ऑफ-एयर हो जाए। 
 
कपिल इस बार बहुत जल्दी हार गए। शो अभी नया ही है लेकिन नकारात्मक प्रतिक्रियाओं से कपिल बेहद निराश हैं। इसके अलावा एक कारण यह भी है कि शो शुरू होने से पहले कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर से झगड़ा हो गया था। 
 
सूत्र के मुताबिक कपिल ने अब तक शो के छह शेड्युल कैंसल कर दिए हैं। जिनमें से चार बिलकुल आखिरी समय में कैंसल किए गए। प्रोडक्शन और क्रू को शेड्युल के एक दिन पहले ही इस बारे में पता चला और उन्हें इससे काफी नुकसान उठाना पड़ा। कपिल कॉल्स भी नहीं अटेंड कर रहे हैं और इसकी वजह से वे चीज़ें कंट्रोल से बाहर हो रही हैं। 
 
कपिल के फैंस के लिए यह निराशा भरी खबर है। हो सकता है कपिल का यह शो जल्द ही बंद हो जाए। वहीं सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे एक नया कॉमेडी शो लेकर आने वाले हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

5 करोड़ रुपए मिलने के बावजूद आईपीएल में परफॉर्म नहीं करेंगे रणवीर सिंह