Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बंद होने वाला है फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा?

बंद होने वाला है फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा?
कपिल शर्मा जिस उत्साह के साथ टीवी पर वापस आए थे उतने ही दुख के साथ अब वे काम कर रहे हैं। कई उतार-चढ़ाव के बाद कपिल शर्मा ने सोनी टीवी के 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शो के साथ वापसी की थी। उनके फैंस उनके कमबैक से बहुत खुश थे, लेकिन जल्द ही शो बंद होने जा रहा है। 
 
ये खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं। कपिल शर्मा ने एक-दो एपिसोड की शूटिंग के बाद फिर से अपना रवैया दिखाना शुरू कर दिया था। ऐसे में उनका प्रोफेशनल व्यवहार किसी को ठीक नहीं लगा था। इसके पहले सुनील ग्रोवर के साथ उनकी लड़ाई हो गई थी। लेटेस्ट खबर है कि उन्होंने उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड और एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है। 
 
इतना सब होने पर कपिल अभी सही नहीं लग रहे हैं। उन्हें दुख और डिप्रेशन दोनों घेरे हुए है। इतने सभी विवादों के चलते साथ ही अपने अव्यवहारिकता के चलते उनका यह नया शो बंद होने वाला है। हालांकि इस शो के अभी कुछ ही एपिसोड आए हैं लेकिन कपिल और सोनी इसे आगे बढ़ाने के मूड में नहीं हैं। 
 
कपिल लगातार शूट्स भी कैंसल कर रहे हैं और दर्शकों को उनके शो का यह नया कंसेप्ट इतना पसंद भी नहीं आया है। शो के बंद होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन संभावना इस बार यही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर, करीना कपूर की हो रही है शादी