Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिग बॉस में पहली बार... हंस दिया जल्लाद (वीडियो)

बिग बॉस में पहली बार... हंस दिया जल्लाद (वीडियो)
बिग बॉस के घर में लड़ाई तो चलती ही रहती हैं, लेकिन इस सीज़न में कुछ ऐसा हुआ जो पहले किसी सीज़न में नहीं हुआ। शो में होस्ट और घरवालों के अलावा एक और व्यक्ति दिखता रहता है जिसे सलमान खान जल्लाद कह कर पुकारते हैं। अब जल्लाद भी लोकप्रिय हो गया है। उसकी खासियत है कि वह चेहरे पर हमेशा एक ही भाव रखता है। ना हंसता है ना रोता है, बस काम करता है, लेकिन बिग बॉस के 11वें सीज़न में जल्लाद ने वो कर दिखाया की बिग बॉस का इतिहास बदल गया। 
 
ट्वितर पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें जल्लाद हंसते हुए नज़र आ रहा है। जी हां, जल्लाद, हंसते हुए। दरअसल, सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया था। इसमें लड़का और लड़की की जोड़ियां बनाई गई थी। सलमान ने टास्क के दौरान आकाश ददलानी से कुछ सवाल पूछ रहे थे, जिसके गलत जवाब देने के पर घर में मौजूद जल्लाद उनकी छाती की वैक्सिंग करने लगे। ऐसे में जहां आकाश दर्द के मारे चिल्ला रहे थे वहीं घरवाले ज़ोर-ज़ोर से हंस रहे थे। घर का माहौल ही ऐसा बन गया कि सलमान के जल्लाद को भी हंसी आ गई और वह जोर से हंसने लगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दद्दू का दरबार : अमेरिका की पुलिस