Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रैली में बाधा पर भड़के सुकांत मजूमदार, बोले- TMC सरकार का इलाज करने को तैयार BJP

Sukant Majumdar
कोलकाता , बुधवार, 29 नवंबर 2023 (19:37 IST)
Sukant Majumdar got angry over obstruction in BJP rally : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने यहां भाजपा की रैली में जो अड़चन डालने का प्रयास किया, उसके लिए सत्तारूढ़ दल का 'दवा' देकर इलाज करने की जरूरत है।
 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करते हुए मजूमदार ने कहा कि तृणमूल सरकार की कार्रवाई का जवाब जरूर दिया जाएगा। शाह ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में टीएमसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का लोगों से आग्रह किया।
 
भाजपा द्वारा जवाबी कार्रवाई करने की पुरजोर वकालत करते हुए मजूमदार ने कहा, टीएमसी सरकार ने भय के चलते पूरे राज्य में आतंक फैला रखा है। राज्य सरकार ने इस रैली को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की। पहले पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया और फिर वे अदालत में चले गए। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से उन पुलिस अधिकारियों की पहचान करने को कहता हूं, जिन्होंने हम पर अत्याचार किया।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि टीएमसी सरकार को सत्ता से बाहर जाना तय है। उन्होंने कहा, वो दिन दूर नहीं जब हम टीएमसी को यही लौटाएंगे (उसकी करनी के फल) और उसे (इलाज के लिए) जरूरी दवा देंगे। वो दिन दूर नहीं जब टीएमसी सरकार सत्ता से बेदखल हो जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज, यह बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने