Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बुमराह के आस पास कोई गेंदबाज नहीं, भारत भाग्यशाली कि उसे ऐसा हीरा मिला

WD Sports Desk
शुक्रवार, 21 जून 2024 (14:35 IST)
T20 World Cup Jasprit Bumrah : पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का मानना है कि भारतीय टीम भाग्यशाली है जिसके पास जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाकी गेंदबाजों से मीलों आगे है।
 
बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मैच में चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए। भारत ने यह मैच 47 रन से जीता।
 
मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ कई मैचों में हमने चौके नहीं गवाए। उनके और बाकी तेज गेंदबाजों के बीच का अंतर देखिए। दुनिया के बाकी शीर्ष गेंदबाजों को देखें तो बुमराह और उनमें बाकी अंतर है। भारत भाग्यशाली है कि उसके पास बुमराह जैसा गेंदबाज है।’’

<

 pic.twitter.com/mEDqktnXSm

— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) June 20, 2024 >
ALSO READ: विराट और रोहित बने टीम पर बोझ, फैंस का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा ,‘‘ अपनी गेंदबाजी को वह किस कदर बखूबी समझता है, वह पता चलता है। उसने हर बल्लेबाज के खिलाफ अध्ययन कर रखा है और रणनीति पर सटीक अमल कर रहा है। यह आसानी से नहीं होता। पूरे टूर्नामेंट में उसने बहुत कम चौके छक्के दिए हैं।’’
 
सूर्यकुमार यादव के बारे में मांजरेकर ने कहा कि उसकी मौजूदगी से भारत को फायदा मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक है। कठिन पिच पर सामने फॉर्म में चल रहा राशिद खान (Rashid Khan) जैसा गेंदबाज हो , तब पता चलता है कि सूर्यकुमार के टीम में होने का क्या फायदा है। वह हमेशा छक्के लगाने की फिराक में नहीं रहता बल्कि डटकर संयमित पारी भी खेलता है ।’’
 
कुंबले ने कहा ,‘‘ सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज की जरूरत चौथे नंबर पर रहती है। इससे विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनता हैं क्योंकि सूर्या को रन बनाने से रोकना आसान नहीं है।’’


<

Instagram story of Kuldeep Yadav for Jasprit Bumrah 

- The God of Indian bowling. pic.twitter.com/9oEmSKTn8W

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 21, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments