Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत के लिए दुआएं शुरू कीं पाकिस्तानी फैंस ने (PICS)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत के लिए दुआएं शुरू कीं पाकिस्तानी फैंस ने (PICS)

WD Sports Desk

, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (12:38 IST)
टी-20 विश्वकप 2022 में रविवार को पर्थ में 3 मुकाबले खेले जाने हैं और तीनों ही ग्रुप बी के मुकाबले रहेंगे। पहला पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, फिर जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश और इसके बाद अंत में  दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत।

इस मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के फैंस से ज्यादा पाकिस्तान के फैंस की दिलचस्पी है क्योंकि इस मैच से ही तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में जा पाता है या नहीं। अगर भारत  दक्षिण अफ्रीका पर विजय हासिल करता है तो वह टी-20 विश्वकप 2022 में बना रहेगा वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका भारत को हरा देता है तो पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा, क्योंकि बाकी टीमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खासी कमजोर हैं।

यही कारण है कि ट्विटर पर पाकिस्तानी फैंस कुछ हास्यास्पद तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं।
साल 2019 में भी भारत की जीत पर निर्भर था पाकिस्तान

सिर्फ इस बार नहीं पाकिस्तान साल 2019 में खेले गए वनडे विश्वकप में भी भारत की जीत की दुआ कर रहा था ताकि वह वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में आ सके। हालांकि यह मैच इंग्लैंड से हुआ जो भारत हार गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

FIH Pro League में भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में 4-3 से हराया