Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वेलेंटाइन डे स्पेशल : स्ट्रॉबेरी मूस केक विथ एग्ज

Webdunia
इस वेलेंटाइन पर आप अपने प्रियजनों को क्या सरप्राइज दे रही हैं? अगर आपने अभी तक कुछ खास सोचा नहीं है...! तो क्यों न इस बार आप अपने प्रियजनों को स्ट्रॉबेरी मूस केक बनाकर भेंट कर अपने प्यार का इजहार करें।
 

 
 
सामग्री (स्पांज बेस) :
 
मैदा 290 ग्राम, 4 अंडे, दूध 32 मिली लीटर, शक्कर एक कप, वनीला एक चम्मच, नमक आधा चम्मच, वेजिटेबल ऑयल 32 मिली लीटर, मेल्टेड चॉकलेट 100 मिली लीटर, मूस : स्ट्रॉबेरी 200 ग्राम, अंडे का पीला भाग एक, शक्कर तीन-चार चम्मच, वनीला एक चम्मच, दूध 100 मिली लीटर, जिलेटिन (फ्लेवररहित) ढाई चम्मच, स्ट्रॉबेरी प्यूरी 200 ग्राम, क्रीम एक कप, आधी कटी स्ट्रॉबेरी 150 ग्राम।
 
विधि (स्पांज बेस) : 
 
दूध, शक्कर, नमक, तेल और वनीला में मैदा मिला लें। अब अंडे में शक्कर व नमक मिलाएं और मिक्सर में पांच मिनट तक ब्लेंड करें। इसमें मैदा मिलाएं। मिश्रण के कुछ भाग में दूध और तेल मिलाएं व ब्लेंड कर लें। केक की सभी सामग्रियों को मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें। अब केक को 180 डिग्री सेंटीग्रेड में 35 मिनट तक बेक करें।
 
स्ट्रॉबेरी मूस : स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड कर उसकी प्यूरी बना लें। एक सॉसपैन में शक्कर, अंडे का पीला भाग और वनीला मिलाएं। अंडे के मिश्रण में स्ट्रॉबेरी की प्यूरी (150 मिली लीटर) मिलाएं। दूसरे सॉस पैन में जिलेटिन और दूध मिलाकर गर्म करें।
 
अब सिमें स्ट्रॉबेरी का मिश्रण मिलाकर गर्म करें। थोड़ा पकाकर सॉसपैन उतार लें और ठंडे पानी में रखकर तापमान सामान्य करें। क्रीम को झाग आने तक फेंट लें और इसमें स्ट्रॉबेरी का घोल मिला लें। गाढ़े घोल को शक्कर के पानी में मिलाएं और उस पर मेल्टेड चॉकलेट डालें। केक मोल्ड (उपर्युक्त बेस) पर केक का मिश्रण रखें और स्ट्रॉबेरी के कतरे सजा दें। इसे ढंक कर फ्रिज में चार घंटे के लिए ठंडा करें। बाहर निकालें और ताजा, स्ट्रॉबेरी के साथ सर्व करें।
 
- शेफ नासिर अहमद साबरी
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments