Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नवरात्रि में इस भोग से माता रानी होंगी प्रसन्न, जानिए कैसे बनाएं घर पर...

नवरात्रि में इस भोग से माता रानी होंगी प्रसन्न, जानिए कैसे बनाएं घर पर...

राजश्री कासलीवाल

लाजवाब शाही मेवा पेड़े 
 
सामग्री :
 
200 ग्राम ताजा मावा, एक कप गाढ़ा दूध, 100 ग्राम शकर, 1 चम्मच इलायची पाउडर, पाव कटोरी खोपरा बूरा, 2-4 केसर के लच्छे, काजू-बादाम, पिस्ता की कतरन पाव कटोरी। 
 
विधि : 
 
* सबसे पहले दूध में मेवे की कतरन मिलाकर मिक्सी में महीन पेस्ट तैयार करें। 
 
* अब पेस्ट में शकर मिलाएं, इलायची पाउडर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि पूरा सूखा न हो जाएं। 
 
* फिर इसमें मावा मिलाएं और धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। 
 
* इसके बाद मिश्रण ठंडा होने पर उसके छोटे-छोटे पेड़े बनाएं। 
 
* अब एक थाली में खोपरा बूरा फलाएं और उसमें पेड़ें को लपेटें। ऊपर से केसर की पत्ती चिपकाएं।
 
 
* घर पर तैयार किए गए शाही मेवा पेड़े से नवरात्रि में माता रानी को भोग लगाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Navratri poojan and 12 zodiac sign : 12 राशियों की हैं अलग देवियां, जानिए आपकी देवी कौन सी हैं