Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ठंड में सेहत बनाए खजूर का हलवा

ठंड में सेहत बनाए खजूर का हलवा
सामग्री :
2 कप पिंडखजूर, 1 कटोरी गीला नारियल कद्दूकस किया हुआ, 1 कप मावा, 1/2 कप चीनी, 1/2 कटोरी कटे मेवे की कतरन, 1/2 कप घी।
 
विधि : 
पहले खजूर को धो लें। फिर उनके बीज निकालें और पेस्ट बना लें। अब एक पैन में घी गर्म करके खजूर पेस्ट को 2-3 मिनट धीमी आंच पर भूनें।
 
फिर इसमें मावा, नारियल और चीनी डालकर भूनें। जब मिश्रण सूखने लगे तब मेवे से डालें और कुछ देर हिलाएं। अब गैस बंद कर दें। ठंड के दिनों में सेहत के लिए लाभदायी गरमा-गरम पिंडखजूर का हलवा खुद भी खाएं और सभी को खिलाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सवाल तो तसलीमा की नागरिकता का भी कम महत्वपूर्ण नहीं है!