Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्वयंवर- मीका दी वोटी : शो में हुई मीका सिंह की खास दोस्त आकांक्षा पुरी की एंट्री

स्वयंवर- मीका दी वोटी : शो में हुई मीका सिंह की खास दोस्त आकांक्षा पुरी की एंट्री
, सोमवार, 11 जुलाई 2022 (14:39 IST)
फेमस सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस शो में मीका सिंह से शादी करने की ख्वाहिश लिए कई हसीनाओं ने एंट्री ली है। वहीं शो में कई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो रही है। हाल ही में 'स्प्लिट्सविला' फेम रिया किशनचंदानी और उमर रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। 

 
अब शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, जो पहले भी मीका की खास दोस्त रह चुकी हैं। शो में बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने एंट्री ली है। आकांक्षा की एंट्री से शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है। 
 
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमों में शान आकांक्षा पुरी को इंट्रोड्यूज कराते हुए कहा, वो आपकी पुरानी दोस्त हैं, तकरीबन 10 साल पुरानी आपकी दोस्त। इनके और मीका जी के बीच में मीडिया में भी कई बार काफी कुछ कहा गया है। इन्हें भी मीके के स्वयंवर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल किया गया है।
 
शान बाकी कंटेस्टेंट्स को जब बताते हैं कि आकांक्षा पुरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है, सभी के मुंह उतर जाते हैं। आकांक्षा भी आते ही कहती हैं, 'राजी की रानी तो एक ही होगी, इसलिए मैं यहां हूं।'
 
बता दें कि बीते दिनों आकांक्षा और मीका सिंह के अफेयर की खबरें काफी वायरल हुई थी। वहीं आकांक्षा पुरी बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को भी डेट कर चुकी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेद' की शूटिंग पूरी, एक्टर ने सलमान खान को कहा धन्यवाद