Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सेंसेक्स खुलते ही 2500 अंक और निफ्टी 600 अंक से ज्यादा लुढ़का

सेंसेक्स खुलते ही 2500 अंक और निफ्टी 600 अंक से ज्यादा लुढ़का
, सोमवार, 23 मार्च 2020 (09:30 IST)
मुंबई। सोमवार को भी शेयर बाजार पर कोरोना वायरस की मार जारी रही। शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 2533 अंकों की गिरावट के साथ 27383 अंकों पर खुला। निफ्टी में भी 625 अंकों की गिरावट रही। निफ्टी 7,946 अंकों पर खुला।
 
शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक मजबूत हो गया। एक डॉलर की कीमत 76 रुपए से ज्यादा हो गई।
 
निफ्टी में भी करीब 100 अंकों की तेजी रही, लेकिन कारोबार के 20 मिनट के भीतर बाजार ने बढ़त भी गंवा दी और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करने लगे। कोरोना वायरस का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना वायरस को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों का बड़ा फैसला, नहीं होगा प्रोडक्शन