Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भांबरी टॉप 150 में, सानिया को एक स्थान का फायदा

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (23:03 IST)
नई दिल्ली। भारत के यूकी भांबरी छ: स्थान के सुधार के साथ विश्व रैंकिंग में एक बार फिर से  टॉप 150 में शामिल हो गए हैं जबकि महिला युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई हैं।
          
पिछले साल और इस साल के शुरू में चोटों से परेशान रहे यूकी ने 2017 की शुरुआत 474वें स्थान से की  थी जिसमें लगातार सुधार करते हुए वह इस साल पहली बार टॉप 150 खिलाड़ियों में पहुंचे हैं। यूकी की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग  88 रही है जो उन्होंने नवंबर 2015 में हासिल की थी। वह फरवरी 2016 में टॉप 100 खिलाड़ियों से बाहर हुए थे जिसके बाद उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट आती रही।
        
रामकुमार रामनाथन एक स्थान गिरकर 149वें और प्रजनेश गुणेश्वरन पांच स्थान गिरकर 227वें स्थान पर खिसक गए हैं। युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना ने एक स्थान का सुधार किया है और अब वह 16वें नंबर पर आ गए हैं। लिएंडर पेस को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वे 71वें नंबर पर खिसक गए हैं। महिला युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें नंबर पर आ गई हैं। (वार्ता)
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल 2002 के स्वर्ण ने मुझे प्रेरित किया था, हॉकी का हटना बड़ा झटका: रानी रामपाल

भारतीय टीम एक बार फिर न्यूजीलैंड के सामने हुई ढेर, प्रदर्शन को लेकर उठे कई सवाल

7 विकेट लेकर सैंटनर ने रिकॉर्ड के साथ तोड़ी भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर

राधा की फिरकी में उलझा न्यूजीलैंड, भारत ने पहला महिला एकदिवसीय 59 रन से जीता

IND vs NZ : भारतीय बल्लेबाज हुए सस्ते में आउट, पुणे में स्पिन के खिलाफ चारों खाने चित

આગળનો લેખ
Show comments