Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिट रहा तभी एशियाड और कामनवेल्थ खेलूंगा : योगेश्वर दत्त

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (00:01 IST)
नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त अपने घुटने की चोट से अब तक उबर नहीं पाए हैं और उनका कहना है कि वह फिट होने पर ही अगले साल कामनवेल्थ खेलों और एशियाड में हिस्सा लेंगे। 
 
योगेश्वर ने कहा कि मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं। मेरे घुटने की चोट अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। इसलिए मैं अभी मैदान में नहीं उतर पाया हूं। योगेश्वर ने 2012 के लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक  जीता था लेकिन 2016 के रियो ओलम्पिक में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके लिए उनके घुटने की चोट भी जिम्मेदार रही थी।
 
इस दिग्गज पहलवान ने रियो ओलम्पिक के समय ही कह दिया था कि रियो उनके आखिरी ओलम्पिक हैं। योगेश्वर अब भी उस बात पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि उनके लक्ष्य में 2020 के टोक्यो ओलम्पिक नहीं हैं।   
योगेश्वर ने कहा कि अब ओलम्पिक मेरा लक्ष्य नहीं है। 
 
रियो मेरे आखिरी ओलम्पिक थे। मेरी कोशिश  यही है कि मैं 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में खेल सकूं लेकिन इसके लिए मुझे फिट होना होगा। यदि मैं फिट रहा तभी इन दो खेल आयोजनों में हिस्सा लूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया, मैं तभी उतरूंगा जब पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। मैं किसी का रास्ता नहीं रोकूंगा। (वार्ता)
 
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

विराट कोहली को जिसने भेजा पवेलियन वो खुद आउट होने के तरीके से था हैरान

IPL सितारे हुए अफगानिस्तान के सामने फेल, नहीं पहुंच पाए Emerging Asia Cup final में

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, शमी को नहीं मिली जगह

ENGvsPAK पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी, इंग्लैंड पर सीरीज हार का खतरा

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

આગળનો લેખ
Show comments