Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खली ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, हिमाचल में होगा रेसलिंग शो

Webdunia
रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (00:38 IST)
धर्मशाला। मशहूर हैवीवेट पेशेवर कुश्ती यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेड खली ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की तथा उन्हें राज्य में भविष्य में विश्व हैवीवेट कुश्ती चैम्पियनशिप कराने की अपनी योजना से अवगत कराया।


उन्‍होंने कहा कि इससे पहले पिछली सरकार के समक्ष भी ऐसा प्रस्ताव रखा था लेकिन किन्हीं कारणों से यह सिरे नहीं चढ़ सका। उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप में विश्व के नामी रेसलर भाग लेंगे तथा इसके आयोजन से न केवल राज्य का नाम रोशन होगा, बल्कि इससे प्राप्त धनराशि का अधिकतर हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने खली के इस प्रस्ताव को तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने की इच्छुक है। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने खेलों को कदापि गम्भीरता से नहीं लिया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद खेलमंत्री गोविंद ठाकुर से कहा कि वे विश्व हैवीवेट कुश्ती चैम्पियनशिप के आयोजन हेतु आवश्यक कदम उठाएं, जिससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

INDvsNZ: 201 रन 5 विकेट, दूसरे सत्र के बीच हुई बराबरी की टक्कर

16 साल के करियर का अंत, पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने कहा हॉकी को अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेट ली ने भारत को शमी की जगह इस खिलाड़ी को लाने की दी सलाह

INDvsNZ कप्तान मंधाना ने चुनी न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी, हरमनप्रीत चोटिल

આગળનો લેખ
Show comments