Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

साक्षी मलिक की ब्वायफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से हुई सगाई

साक्षी मलिक की ब्वायफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से हुई सगाई
, रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (23:15 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की कांस्य पदकधारी पहलवान साक्षी मलिक की रविवार को अपने पहलवान ब्वायफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से रोहतक स्थित निवास पर सगाई हुई। इस 24 वर्षीय महिला पहलवान ने मीडिया में सत्यव्रत के बारे में बात की थी।
सत्यव्रत के पिता सत्यवान पहलवान अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा, यह निजी कार्यक्रम था। केवल लड़के और लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने इसमें शिरकत की और यह बहुत बढ़िया रहा। 
 
सत्यव्रत 22 साल के हैं और साक्षी से दो साल छोटे हैं। वे अपने पिता के रोहतक के अखाड़े में ट्रेनिंग करते हैं और 2010 यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। दोनों के बीच कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान प्यार हुआ।
 
सत्यव्रत के बारे में साक्षी कह चुकी हैं, वह बहुत सहयोग करता है और मेरे सपने को अपना सपना समझता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

धोनी ने की शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों की तारीफ