Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विश्व टे‍निस रैंकिंग : फेडरर और नडाल में घटा फासला, शारापोवा की लंबी छलांग

विश्व टे‍निस रैंकिंग : फेडरर और नडाल में घटा फासला, शारापोवा की लंबी छलांग
, सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (20:24 IST)
नई दिल्ली। शंघाई में अपना दूसरा शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने वाले स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल से अपना फासला कम कर लिया है, जबकि तियानजिन में ढाई साल बाद अपना पहला खिताब जीतने वाली रूस की मारिया शारापोवा ने विश्व रैंकिंग में 29 स्थान की लंबी छलांग लगाई है।
                
फेडरर का यह तीसरा शंघाई मास्टर्स और नडाल का दूसरा शंघाई मास्टर्स फाइनल था। फेडरर ने जहां दूसरी बार यह खिताब जीता वहीं नडाल पहली बार यह खिताब जीतने से दूर रह गए। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले नडाल के 9875 एटीपी अंक थे जबकि फेडरर के 7505 एटीपी अंक थे।
                    
नडाल को फाइनल में पहुंचने से 590 अंक मिले। फेडरर के हिस्से में खिताब जीतने से 1000 अंक आए। शंघाई मास्टर से पहले दोनों के बीच 2370 अंक का फासला था जो अब घटकर 1960 आ गया है। फेडरर  ही अभी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो नडाल को इस सत्र का समापन नंबर एक के रूप में करने से रोक सकते हैं।
       
फेडरर ने शंघाई मास्टर का खिताब जीतने के बाद कहा कि अब उनकी नज़रें लंदन में होने वाले एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब सातवीं बार जीतने पर टिक गई हैं और वह साल का समापन नंबर एक खिलाड़ी के रूप में  करना चाहते हैं। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

डेनमार्क ओपन : उम्मीदों का दारोमदार सिंधु और श्रीकांत पर