Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वंदना के गोल से भारतीय महिला टीम ने बेलारूस को हराया

वंदना के गोल से भारतीय महिला टीम ने बेलारूस को हराया
वेस्ट वेंकूवर , सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (14:52 IST)
वेस्ट वेंकूवर (कनाडा)। वंदना कटारिया के 1 गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला हॉकी विश्व लीग के ग्रुप 'ए' के दूसरे मैच में सोमवार को बेलारूस को 1-0 से हरा दिया।
 
भारतीय टीम ने इससे पहले शुरुआती मैच में उरुग्वे को शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी थी। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वंदना ने 26वें मिनट में यह फील्ड गोल किया। इससे पहले शुरुआती क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी।
 
भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर 21वें मिनट में मिला लेकिन इस पर गोल नहीं हो सका। इसके बाद 22वें मिनट में भारतीय गोलकीपर सविता ने पेनल्टी कॉर्नर पर बेलारूस का गोल बचाया। वंदना के गोल के बाद भारत ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया। तीसरे क्वार्टर में भारत को मिले तीनों पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सानिया-स्ट्रायकोवा मियामी ओपन फाइनल में हारीं