Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यहां महिलाओं ने पहली बार स्टेडियम में देखा मैच, खूब ली सेल्फी

Webdunia
शनिवार, 13 जनवरी 2018 (11:39 IST)
रियाद। महिलाओं के प्रति अति रूढ़िवादी देश सऊदी अरब में शुक्रवार को पहली बार महिलाओं को स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाने की इजाजत दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के लिए जेद्दाह के किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में खास दीर्घा बनाई गई। इसके साथ ही विशेष रेस्ट रूम और अलग प्रवेश द्वार भी बनाए गए। महिला दर्शकों के स्वागत के लिए महिला कर्मचारी तैनात की गईं।
 
स्टेडियम में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से 'परिवार दीर्घा' बनाए गए, जहां बैठकर महिलाओं ने जमकर मैच का लुत्फ उठाया, खूब सेल्फी ली और अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाया।
 
महिला दर्शकों और कर्मचारियों ने पारंपरिक परिधान अबाया पहन रखा था। मैच के 2 घंटों के दौरान सोशल मीडिया पर 'लोग स्टेडियमों में महिलाओं के प्रवेश का स्वागत करते हैं' हैशटैग से दसियों हजार संदेशों का आदान-प्रदान किया गया।
 
सऊदी सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि महिलाओं को शुक्रवार को पहला, शनिवार को दूसरा और अगले गुरुवार को तीसरा मैच देखने की इजाजत दी जाती है। महिलाएं जिस फुटबॉल मैच को पहली बार स्टेडियम में देखेंगी, वह अल-अह्ली और अल बातिन के बीच  होगा। इसके बाद वे 13 जनवरी को जेद्दा और 18 जनवरी को दम्माम में भी स्टेडियम में बैठकर मैच देख सकेंगी।
 
शुक्रवार को मैच शुरू होने से पहले ही विभिन्न क्लब ने महिलाओं को लुभाने के लिए ट्विटर के जरिए अलग-अलग किस्म की पेशकश शुरू कर दी जिसमें टीम के रंगों की  अबाया देने जैसे कई अनोखे प्रस्ताव दिए गए।
 
सऊदी अरब के सुल्तान मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में हाल के दिनों में महिलाओं पर लगे कई प्रतिबंधों में छूट दी गई है। सुल्तान सलमान सऊदी अरब के समाज को उदार और आधुनिक बनाने की कोशिश के तहत कई तरह के सामाजिक सुधार कर रहे हैं। देश में पिछले वर्ष सितंबर में महिलाओं के कार चलाने पर पाबंदी को हटाने की घोषणा की गई थी। महिलाओं को इस साल जून से कार चलाने की इजाजत मिल जाएगी।
 
इससे पहले शुक्रवार को सऊदी अरब में एक और बड़ा कदम उठाते हुए जेद्दा के एक मॉल  में पूरी तरह महिला ग्राहकों के लिए समर्पित देश का पहला कार शोरूम खोला गया। मॉल के शोरूम को गुलाबी, नारंगी और पीले रंग के गुब्बारों से सजाया गया था जिसके सामने महिलाएं फोटो खिंचवा रही थीं और सेल्फी ले रही थीं।
 
सुल्तान की पहल पर देश में दशकों से सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को भी दिसंबर में हटा लिया गया। उन्होंने देश के मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments