Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सर्वश्रेष्ठ से नीचे कुछ मंजूर नहीं, नंबर 1 वन बनना होगा भारत को', पूर्व कप्तान की खरी खरी

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (16:09 IST)
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रसकिन्हा ने गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीआईटीएएम) हैदराबाद परिसर विश्वविद्यालयी ‘चेंजमेकर्स’ श्रृंखला में भाग लेते हुए छात्रों के साथ बातचीत करते हुए “नम्बर एक बनो बनो और दूसरा सर्वश्रेष्ठ कुछ नहीं’(बी द बेस्ट एंड नॉट द सेकेंड बेस्ट...) के मंत्र को दोहराया।

हॉकी में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए 2005 का अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित रसकिन्हा ने कहा कि खेल सभी को टीम निर्माण, समानता, अनुशासन, समावेश, दृढ़ता, सम्मान और निष्पक्षता जैसे मूल्यों को सिखाने का एक उत्कृष्ट साधन है।

हॉकी के पूर्व कप्तान रसकिन्हा ने मुंबई की गलियों में अपने बड़े होने के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस की जीत को अपने जीवन का सबसे अतिसंवेदनशील बिंदु करार दिया। उन्हाेंने कहा, “ मैं अभी किशोरावस्था में था। यह मेरी प्रेरणा का क्षण था और तभी से मेरे मन में भारत के लिए खेलने की चाह जगी और मेरी इच्छा भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करने की जगी था और ओलंपिक में खेलना चाहता था। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने ये सब पाया। ”

रसकिन्हा 2004 में एथेंस ओलंपिक टीम के सदस्य थे। रसकिन्हा ने 2008 में 28 साल की उम्र में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी छोड़ दी थी। वह अब ओलंपिक गोल्ड केस्ट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

रसकिन्हा ने कहा,“ खेल में आप जीतने से ज्यादा हारते हैं। जो कि सबसे कठिन दौर होता है। मेरे लिए खेल की सबसे बड़ी सीख जो कि हार के बाद वापसी करने करने में मदद करती है। हार से सीखना जीत से सीखने की तुलना में कहीं अधिक बड़ा है। अपने मंत्र को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “ सर्वश्रेष्ठ बनो और इससे ज्यादा दूसरा सर्वश्रेष्ठ कुछ नहीं। यदि आप दूसरे सर्वश्रेष्ठ हैं, तो भी आपको जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। ”

छात्रों को प्रतिदन सैर और व्यायाम के माध्यम से सक्रिय रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, “जो जुनून आप चाहते हैं उसका पीछा करें और एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए खेल की संस्कृति को आगे बढ़ायें।”(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

Commonwealth Games से बड़े खेलों को हटाया जाना निराशाजनक: पीटी उषा

INDvsNZ पुणे टेस्ट में 3 बदलाव पर गावस्कर ने कहा, 'घबराई हुई है टीम इंडिया'

पहले सत्र में अश्विन ने दिलाई 2 सफलता, रिव्यू ना लेते तो हो जाता नुकसान

गौतम गंभीर के बचाव करने के बाद भी के एल राहुल बाहर, फैंस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूती से खेलने की जरुरत, भारतीय कोच ने दिया बयान

આગળનો લેખ
Show comments