Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हॉकी खिलाड़ी वरूण कुमार ने बलात्कार के आरोप में पीड़िता पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

Varun Kumar

WD Sports Desk

, गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (17:54 IST)
हॉकी खिलाड़ी वरूण कुमार का नाम चर्चा में है क्योंकि उन पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था जब वह नाबालिग थी। इस आरोप के बदले में वरूण कुमार ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि यह महिला उनसे ब्लैकमेलिंग कर रही है और पैसे एंठना चाहती है।

गौरतलब है कि एक महिला ने कुमार पर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब इस हॉकी खिलाड़ी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। बेंगलुरु पुलिस ने कुमार के खिलाफ कड़े पोस्को (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण से जुड़ा कानून) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
बाईस वर्षीया महिला ने सोमवार को दायर अपनी शिकायत में कहा है कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए कुमार के संपर्क में आई और जब वह 17 साल की थी तब कुमार ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार बलात्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि जब वह कुमार से मिली तब यह खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के बेंगलुरू स्थित केंद्र में अभ्यास कर रहा था।
 
कुमार को 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें हाल में पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया था।
 
कुमार आगामी एफआईएच प्रो लीग की तैयारी के तहत भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास कर रहा है। भारत को इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच 10 फरवरी को स्पेन के खिलाफ खेलना है। कहा जा रहा है कि कुमार फरार है लेकिन हॉकी इंडिया ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
 
कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने भारत की तरफ से 2017 में पदार्पण किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Under 19 World Cup: 179 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को समेटा, 1 गेंदबाज ने लिए आधे दर्जन विकेट