Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बर्बरता की हद, तालिबानियों ने किया जूनियर महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी का सिर कलम

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (21:30 IST)
तालिबान राज में महिलाओं की बद से बदतर स्थिती तो हो ही गई थी। तालिबान ने महिला क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिला फुटबॉल खिलाड़ी अपनी जान बचाकर ऑस्ट्रेलिया भागी थी। दूसरे खेलों से संबंधित महिला खिलाड़ियों के साथ भी कुछ यह ही हुआ। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वह दिल देहला देने वाली है। तालिबानियों ने एक बर्रबर्ता रूप से एक खिलाड़ी का सिर कलम कर दिया है।

एक इंटरव्यू में टीम कोच सुराया अफजाली (बदला हुआ नाम) ने बताया कि महजबीन हकीमी (Mahjabin Hakimi) नाम की एक महिला खिलाड़ी को तालिबान ने अक्टूबर में मार डाला था, लेकिन किसी को भी इस भीषण हत्याकांड के बारे में पता नहीं चला, क्योंकि विद्रोहियों ने उसके परिवार को इसका खुलासा न करने की धमकी दी थी।महजबीन अशरफ गनी सरकार के पतन से पहले काबुल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन वॉलीबॉल क्लब के लिए खेलती थी। वह क्लब के स्टार खिलाड़ियों में से एक थी।

कुछ दिनों पहले उसके कटे हुए सिर और खून से लथपथ शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। अफगान महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम के कोच ने कहा कि अगस्त में तालिबान के पूर्ण नियंत्रण से पहले टीम के केवल दो खिलाड़ी देश से भागने में सफल हो पाए थे। महजबीन हकीमी उन कई अन्य बदनसीब खिलाड़ियों में शामिल थीं, जो भागने में नाकाम रहीं।

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने महिला एथलीटों की पहचान करने और उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अफजाली ने दावा किया कि आतंकवादी अफगान महिला वॉलीबॉल टीम के सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। वह ऐसी प्लेयर्स को ढूंढ रहे हैं, जिन्होंने विदेशी और घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अफजाली ने फारसी इंडिपेंडेंट को बताया, “वॉलीबॉल टीम के सभी खिलाड़ी और बाकी महिला एथलीट बुरी स्थिति में हैं। वह खौफ में जी रहे हैं1 हर किसी को भागने और भूमिगत रहने के लिए मजबूर किया गया है।”

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

Commonwealth Games से बड़े खेलों को हटाया जाना निराशाजनक: पीटी उषा

INDvsNZ पुणे टेस्ट में 3 बदलाव पर गावस्कर ने कहा, 'घबराई हुई है टीम इंडिया'

पहले सत्र में अश्विन ने दिलाई 2 सफलता, रिव्यू ना लेते तो हो जाता नुकसान

गौतम गंभीर के बचाव करने के बाद भी के एल राहुल बाहर, फैंस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूती से खेलने की जरुरत, भारतीय कोच ने दिया बयान

આગળનો લેખ
Show comments