Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने जापान को 2-0 से हराया

सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने जापान को 2-0 से हराया
, शनिवार, 23 मार्च 2019 (17:22 IST)
इपोह (मलेशिया)। भारत की युवा टीम ने नए सत्र की विजयी शुरुआत करते हुए एशियाई खेलों के चैंपियन जापान को सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को 2-0 से हरा दिया।
 
भारत ने पिछले वर्ष जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में जापान को ग्रुप चरण में 8-0 से पीटा था। भारत को सेमीफाइनल में मलेशिया से सडन डैथ में हार का सामना करना पड़ा था जबकि जापान ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
 
भारत की जीत में वरुण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि सिमरनजीत सिंह ने 56वें मिनट में दूसरा गोल दागा। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए कई अनुभवी खिलाड़ियों को विश्राम दिया था। भारत का अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण कोरिया से होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL 2019 : कोलकाता-हैदराबाद में होगी भिड़ंत, विलियम्सन और साहा पर रहेंगी निगाहें