Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शिव कपूर ने साल का तीसरा खिताब जीता

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2017 (20:12 IST)
पट्टाया। भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने आज अंत में शानदार तरीके से वापसी करते हुए रॉयल कप ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे उन्होंने साल का अंत तीसरा एशियाई टूर खिताब जीतकर किया। पैंतीस वर्षीय कपूर ने अप्रैल तक करीब 11 वर्षों तक केवल एक जीत दर्ज की थी और उन्होंने तब से आठ महीनों के अंदर तीन बार ट्राफी जीत ली।


कपूर की इस जीत के दौरान उनकी पत्नी माया और पांच महीने की बेटी वेदा भी मौजूद थी। कपूर ने अंतिम दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेला, जिससे उनका कुल स्कोर 14 अंडर रहा। वहीं थाईलैंड के प्रोम मीसावात (70) का कुल स्कोर 13 अंडर रहा।

भारतीय गोल्फ के लिए यह अच्छा हफ्ता रहा क्योंकि गगनजीत भुल्लर (66) 11 अंडर 273 के कुल स्कोर से अकेले तीसरे स्थान पर रहे जबकि खालिन जोशी (67) आठ अंडर 276 से अकेले छठे स्थान पर रहे। ज्योति रंधावा एक ओवर 285 के कुल स्कोर से संयुक्त 41वें स्थान पर रहे।

 
कपूर ने पहला एशियाई टूर खिताब दिसंबर 2005 में अपने पदार्पण सत्र में जीता था लेकिन उन्हें अगला एशियाई टूर अपने नाम करने में 11 साल और चार महीने लग गए। उन्होंने अगली ट्राफी अप्रैल 2017 में जीती थी। अब आठ महीनों के अंदर उन्होंने तीन बार ट्रॉफी जीत ली। यह कपूर का चौथा एशियाई टूर और छठा अंतरराष्ट्रीय खिताब है। वह दो बार यूरोपीय चैलेंज टूर भी जीत चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments