Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारतीय महिला हॉकी को रसातल से निकालने के लिए हॉकी इंडिया ने उठाया यह क्रांतिकारी कदम

महिला लीग भारतीय हॉकी के लिये होगी ‘गेम चेंजर’ : सविता पूनिया

WD Sports Desk
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (16:30 IST)
पूर्व कप्तान सविता पूनिया ने हॉकी इंडिया लीग में महिलाओं के लिये अलग स्पर्धा शुरू करने के हॉकी इंडिया के फैसले की प्रशंसा करते हुए इसे देश में खेल के लिये ‘गेम चेंजर’ बताया।टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हॉकी इंडिया लीग में पुरूषों के साथ महिला टीमें भी भाग लेंगी।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह से फरवरी 2025 तक चलने वाली एफआईएच से मान्यता प्राप्त इस लीग में पुरूष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में छह टीमें भाग लेंगी।सविता ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ महिलाओं के लिये एक अलग लीग गेम चेंजर होगी और भारतीय हॉकी के लिये यह बड़ा कदम होगा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत की युवा महिला खिलाड़ियों के लिये यह मंच उन्हें उच्च स्तर पर खेलने का मौका देगा और बतौर खिलाड़ी निखारने में भी मदद करेगा। उनके पास यह अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। महिला और पुरूष लीग साथ में होगी और मुझे नहीं लगता कि किसी और खेल में ऐसा कभी हुआ है।’’उन्होंने कहा ,‘‘ हॉकी इंडिया ने हमेशा सुनिश्चित किया है कि महिला और पुरूष टीमों को समान सुविधायें मिले। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीतने पर ईनामी राशि भी समान होती है।’’टूर्नामेंट पिछली बार 2017 में खेला गया था।(भाषा)<>

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, शमी को नहीं मिली जगह

ENGvsPAK पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी, इंग्लैंड पर सीरीज हार का खतरा

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

આગળનો લેખ
Show comments