Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सानिया महिला युगल के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला जिदांसेक और बूजकोवा से

सानिया महिला युगल के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला जिदांसेक और बूजकोवा से
, गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (12:10 IST)
होबार्ट। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ सानिया ने अमेरिका की वानिया किंग और क्रिस्टिना मैकहेल को 6-2, 4-6, 10-4 से मात दी।
 
एक समय स्कोर 1-1 से बराबर था। 5वीं वरीयता प्राप्त सानिया और किचेनोक ने टाईब्रेकर में शानदार प्रदर्शन किया। अब उनका सामना स्लोवेनिया की जमारा जिदांसेक और चेक गणराज्य की मारी बूजकोवा से होगा। सानिया मां बनने के बाद 2 साल से अधिक समय से टेनिस से दूर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

टीम इंडिया की Super fan चारुलता का निधन, BCCI ने इस तरह किया याद