Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Arjuna Award से साक्षी और चानू का नाम कटा, 27 खिलाड़ी बनेंगे 'अर्जुन'

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (19:29 IST)
नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी 'खेल रत्न' (Khel Ratna) से सम्मानित हो चुकी महिला पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) तथा महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) का नाम अर्जुन पुरस्कारों (Arjuna Award) की सूची से कट गया है जबकि 27 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को 'खेल दिवस' (Sports Day) के दिन राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल समारोह के जरिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
 
खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय अवार्ड समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की है जिन पर अंतिम फैसला केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लेना था। खेल मंत्री ने इस सूची से साक्षी और चानू का नाम बाहर कर दिया, जिन्हें पहले ही देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न दिया जा चुका है। 
 
साक्षी को 2016 में रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खेल रत्न प्रदान किया गया था जबकि विश्व चैंपियन बनने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 2018 में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ खेल रत्न दिया गया था।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए 215 खिलाड़ियों ने नाम भेजे थे। इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर विचार किया गया। अनुभवी टेस्ट क्रिकेटर ईशांत शर्मा, युवा निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी, तीरंदाज अतानु दास, बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी, टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण, फर्राटा एथलीट दुतीचंद, युवा गोल्फर अदिति अशोक , पहलवान राहुल अवारे और हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह अर्जुन बनेंगे।
 
अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश किए गए नामों की सूची 
ईशांत शर्मा (क्रिकेट), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), दीपिका ठाकुर (हॉकी), अतानु दास (तीरंदाजी), दीपक हुड्डा (कबड्डी), दिविज शरण (टेनिस), चिराग शेट्टी (बैडमिंटन), सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी (बैडमिंटन), दत्तु भोकानल (रोइंग), लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), राहुल अवारे (कुश्ती), दिव्या काकरान (कुश्ती), मधुलिका पाटकर (टेबल टेनिस), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी), सन्देश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), काले सारिका सुधाकर (खो-खो), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), सुएश नारायण जाधव ( पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments