Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

साई प्रणीत हारे, जापान ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

साई प्रणीत हारे, जापान ओपन में भारतीय चुनौती खत्म
, शनिवार, 27 जुलाई 2019 (17:39 IST)
टोक्यो। साई प्रणीत के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और स्थानीय प्रबल दावेदार केंटो मोमोटा से हारने के बाद भारत की जापान ओपन में चुनौती समाप्त हो गई। भारतीय खिलाड़ी को 45 मिनट तक चले अंतिम 4 के मुकाबले में 18-21, 12-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा।

मोमोटा ने साल के शुरू में सिंगापुर ओपन में भी साई प्रणीत को हराया था। साई ने शुक्रवार को इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

भारत की महिला एकल में चुनौती पीवी सिंधू के क्वार्टर फाइनल में अकाने यामागुची से हारने के बाद समाप्त हो गई थी। जापान की इस खिलाड़ी ने सिंधू को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी हराया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एलेक्स कैरी को टीम में शामिल नहीं करने से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हैरान