Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राफेल नडाल को फ्रेंच ओपन में रोलां गैरो पर खेलने का बेताबी से इंतजार

राफेल नडाल को फ्रेंच ओपन में रोलां गैरो पर खेलने का बेताबी से इंतजार
, सोमवार, 20 मई 2019 (18:20 IST)
रोम। इस सत्र में पहला और कैरियर का 9वां इटालियन ओपन खिताब जीतने वाले गत चैंपियन राफेल नडाल ने कहा है कि उन्हें फ्रेंच ओपन का बेताबी से इंतजार है। नडाल ने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 6-0, 4-6, 6-1 से हराकर रिकॉर्ड 34वां मास्टर्स खिताब जीता।
 
रोलां गैरो पर 12वां खिताब जीतने पर नजरें गड़ाए नडाल ने कहा कि मैं फ्रेंच ओपन जीतने का बेताबी से इंतजार कर रहा हूं। उस स्टेडियम में खेलने का अलग ही मजा है। टूर्नामेंट से पहले की अपनी तैयारी से मैं खुश हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बड़ा खुलासा, समलैंगिक हैं एथलीट दुती चंद, कबूली लड़की से रिश्ते की बात