Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

TOISA में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी पीवी सिंधू

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (23:35 IST)
नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां चौथे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स पुरस्कारों’ में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। 
 
रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधू ने पिछले साल स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने ‘अनब्रेकेबल स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स’ पुरस्कार भी जीता। 
 
पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा गया जबकि महान हॉकी खिलाड़ी और 3 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर को ‘आइकन ऑफ द सेंचुरी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 
राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को ‘मेंटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जबकि पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा को ‘कोच ऑफ द ईयर’ चुना गया। 
 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ‘टीम ऑफ द ईयर’ और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को ‘इंस्पीरेशन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया। 
 
युवा निशानेबाज अनीष भानवाला और महिला हॉकी टीम की फारवर्ड लालरेमसियामी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ ईयर’ पुरस्कार के लिए चुना गया। ओलंपिक पदकधारी मुक्केबाज विजेंदर सिंह को ‘यूथ आइकन ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया। 
 
भारतीय सीमित ओवर टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ और भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को फुटबॉल में इस सम्मान से नवाजा गया। 
 
दीपिका कुमारी और अभिषेक वर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ‘महिला और पुरुष’ पुरस्कार दिया गया। सिंधू ने महिला वर्ग में ‘बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर’ जीतकर पुरस्कारों की हैट्रिक बनाई जबकि पुरुष वर्ग में बी साई प्रणीत को यह सम्मान मिला। 
 
रानी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी, ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी, सौरभ चौधरी (पुरुष) और मनु भाकर (महिला) को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरस्कार मिला। 
 
भारत के लिए विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पहला रजत पदक जीतने वाले अमित पंघाल को पुरुष वर्ग का जबकि लवलीना बोरगोहेन को महिला वर्ग का सम्मान दिया गया। 
 
कुश्ती में पुरुष वर्ग में बजरंग पूनिया को जबकि महिला वर्ग में विनेश फोगाट को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पहलवान चुना गया। इन पुरस्कारों में खूबसूरत ट्रॉफी के अलावा हर्बालाइफ के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments