Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे

टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे
, शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (15:58 IST)
पेरिस। टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के कोटा स्थान खेलों के एक साल के लिए स्थगित होने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 में से 57 प्रतिशत खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। कोविड-19 महामारी के कारण मंगलवार को खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की गुरुवार को हुई टेलीकांफ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा, ‘आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया। इसके बाद कहा कि टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे।’

सूत्र ने कहा, ‘बातचीत में क्वालीफिकशेन का मसला प्रमुख था। कुछ महासंघों में कई खिलाड़ी अभी तक क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और उसके लिए कम से कम तीन महीने का समय चाहिए।’मुक्केबाजी समेत कई खेलों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL पर बात स्थिति सामान्य होने के बाद भी कर सकते है : रोहित शर्मा