Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

20 करोड़ लोगों के कानों में गूंजा 'खेलो इंडिया गीत'

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (22:32 IST)
नई दिल्ली। देश में खेलों को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए शुरु किए गए खेलो इंडिया गीत को यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्‍टाग्राम जैसे डिजिटल मंचों पर अब तक लगभग 20 करोड़ लोग सुन चुके हैं।


केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोमवार को पहले खेलों इंडिया स्कूल खेलों के गीत 'और खेलना चाहते हैं हम, खूब खेलो साथ में हम' को लांच किया था। तब से अब तक महज दो दिन के अंदर ही यह गीत अनेक जानी-मानी हस्तियों और राजनेताओं सहित लगभग 20 करोड़ लोगों के दिल के तारों को छू चुका है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन तक सभी ने अपने सोशल मीडिया चैनलों में इसे डाला है और इस कार्यक्रम में नई जान डालने के प्रयास की सराहना की है।

'खेलो इंडिया' की शुरूआत खेलो इंडिया स्‍कूल खेलों से पहले की गई, जो युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक पहल है। इसने युवाओं की खेलों में बड़े पैमाने पर भागीदारी और उत्‍कृष्‍टता को बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गीत अब टेलीविजन और अन्‍य मीडिया पर दिखने के लिए तैयार है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments