Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

परगट की अपील, खेल अपनाकर नशे के कलंक को मिटाएं युवा

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (19:44 IST)
जालंधर। पूर्व हॉकी खिलाड़ी और विधायक परगट सिंह ने युवाओं से आह्वन करते हुए आज कहा कि वह अपने ऊपर लगे नशे के दाग को हटाने के लिए बड़े स्तर पर खेलों को अपनाएं।
           
यहां सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब राज्य स्तरीय खेलों (लड़कों) का उद्घाटन करते हुए परगट ने कहा कि पंजाब के युवाओं के लिए जरूरी है नशों के खिलाफ एकजुट हों ताकि वह दुनिया को बता सकें कि पंजाबी अभी भी बहादुर और मेहनती प्रदेश है। उन्होंने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि युवा किसी भी काम को करने का दृढ संकल्प कर लें तो वह उस काम को निश्चित ही पूरा कर सकेंगे।
           
विधायक ने कहा कि खिलाड़ी में कई प्रकार के गुण होते है और खेल के दौरान एक टीम भावना को पैदा करते है जिससे वह अपने जीवन में भी अपनाते  है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी टीम को हराने के लिए आपसी सहयोग और सामंजस्य दिखाते हैं।
                  
इस अवसर पर जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने, खेल विभाग के अधिकारियों तथा  अलग अलग जिलों से आए लगभग 2400 खिलाड़ियों का स्वागत किया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, शमी को नहीं मिली जगह

ENGvsPAK पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी, इंग्लैंड पर सीरीज हार का खतरा

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

આગળનો લેખ
Show comments