Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ओलंपियन ख्वाजा जुनैद पाकिस्तान हॉकी टीम के नए कोच

ओलंपियन ख्वाजा जुनैद पाकिस्तान हॉकी टीम के नए कोच
, मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (13:58 IST)
कराची। पाकिस्तान ने ओलंपियन ख्वाजा जुनैद को पुरुष सीनियर हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया है जबकि 2 साल पहले उन्हें इस पद से हटाया गया था। 
 
पाकिस्तान हॉकी महासंघ के प्रमुख ब्रिगेडियन (रिटायर्ड) सज्जाद खोकार ने 3 पूर्व खिलाड़ियों समीर हुसैन, वसीम अहमद और अजमल खान को तोक्यो ओलंपिक 2020 की तैयारी के लिए जुनैद का सहायक नियुक्त किया है। 
 
जुनैद इससे पहले 4 साल तक खोकार के सहयोगी रह चुके हैं। लंदन में 2017 विश्व हॉकी लीग में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें पद से हटाया था। तब उन्होंने पीएचएफ अध्यक्ष और सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। 
 
जुनैद बार्सीलोना ओलंपिक 1992 में कांस्य पदक जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे। पीएचएफ ने ओलंपियन मंजूर जूनियर को नया मुख्य चयनकर्ता बनाया है जिनका साथ देने के लिए ओलंपियन खलील हमीद, वसीम फिरोज और अयाज महमूद को नियुक्त किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्टीव स्मिथ ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी थी