Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

साक्षी को उंगली पकड़ कुश्ती सिखाई : ईश्वर

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (21:10 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को हरियाणा के रोहतक के गांव सिसाना के कोच ईश्वर दहिया ने उंगली पकड़कर कुश्ती का ककहरा सिखाया था। बेहद विनम्र स्वभाव के ईश्वर दाहिया ओलंपिक में साक्षी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि उनका लक्ष्य काम करना है न कि अवॉर्ड हासिल करना है। 
         
हरियाणा के छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती सिखाने वाले ईश्वर ने कहा कि साक्षी मेरे पास 2004 में आई थी और तब मैंने उसे उंगली पकड़कर कुश्ती सिखाई थी। रोहतक में लड़कियों को कुश्ती सिखाना बड़ा ही चुनौतीपूर्ण काम था लेकिन मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया। मेरे अखाड़े से 20 अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान निकली हैं।
 
ईश्वर ने कहा कि साक्षी मेरे पास 2014 तक रही, जब मैं रिटायर हुआ। मुझे खुशी है कि उसने ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता। उसमें प्रतिभा है और उसने इस बात को साबित किया।
 
यह पूछने पर कि साक्षी शादी के बाद भी कुश्ती जारी रखेंगी? कोच ने कहा कि निश्चित रूप से वह शादी के बाद भी अपनी कुश्ती जारी रखेंगी। यह पूछने पर कि साक्षी के पदक के बाद क्या उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने की उम्मीद है? ईश्वर ने कहा कि मुझे अवॉर्डों से डर लगता है। मैं सिर्फ काम करना और पहलवान तैयार करना चाहता हूं। मैं किसी तरह की उम्मीद नहीं पालता। मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी सम्मान है और यही कारण है कि आज आप मुझसे बात कर रहे हैं।
                    
पदक विजेताओं को मिल रहे करोड़ों के पुरस्कारों पर कोच ने कहा कि यदि खिलाड़ियों को पहले पैसा दिया जाए तो ज्यादा अच्छा होगा। बाद में आप चाहे जितना भी दे दें वह कम ही रहेगा। पहले देने से खिलाड़ी की ट्रेनिंग अच्छी होती है और उसका मनोबल ऊंचा होता है। बाद में ज्यादा पैसे देने से खिलाड़ियों के पैर भी डगमगा सकते हैं।
                     
साक्षी रियो ओलंपिक से लौटने के बाद अब तक अपने बचपन के कोच ईश्वर से मिल नहीं पाई हैं। इस बारे में पूछने पर ईश्वर कहते हैं कि इसके लिए साक्षी की व्यस्तता भी एक कारण हो सकती है। (वार्ता)
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

IND vs NZ : भारत की नजरें सीरीज जीतने पर, न्यूजीलैंड की एमेली केर वनडे से बाहर

यशस्वी जायसवाल 1000 रन के विशिष्ट क्लब में शामिल

जेमिमा के पिता ने ‘धर्मांतरण सभाओं’ के लिए खार जिमखाना का इस्तेमाल करने से इनकार किया

विराट कोहली को जिसने भेजा पवेलियन वो खुद आउट होने के तरीके से था हैरान

આગળનો લેખ
Show comments