Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत ने विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में 368 पदक जीते

भारत ने विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में 368 पदक जीते
, गुरुवार, 21 मार्च 2019 (23:38 IST)
प्रतिकात्मक चित्र
नयी दिल्ली। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में 14 से 21 मार्च तक हुए विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में 85 स्वर्ण समेत 368 पदक जीते। 
 
भारतीय टीम में 284 खिलाड़ी शामिल थे जिन्होंने 154 रजत और 129 कांस्य पदक भी हासिल किए। भारतीय पावरलिफ्टरों ने 20 स्वर्ण, 33 रजत और 43 कांस्य जीते । रोलर स्केटिंग में भारत को 13 स्वर्ण, 20 रजत और 16 कांस्य समेत 49 पदक मिले। 
 
साइकिलिंग में भारत ने 11 स्वर्ण समेत 45 पदक जीते। वहीं ट्रैक और फील्ड में भारत को पांच स्वर्ण, 24 रजत, 10 कांस्य पदक मिले। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला, पहले मैच की कमाई से करेंगे पुलवामा के शहीदों के परिवारों की मदद