Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नेमार के गोल से पीएसजी जीता, लीग एक तालिका में 3 अंक की बढ़त

नेमार के गोल से पीएसजी जीता, लीग एक तालिका में 3 अंक की बढ़त
, सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (18:55 IST)
पेरिस। अंतिम लम्हों में दागे नेमार के गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे लियोन को 1-0 से हराकर लीग एक फुटबॉल तालिका के शीर्ष पर 3 अंक की बढ़त हासिल कर ली।
ब्राजील के स्टार नेमार ने रविवार को नियमित खेल खत्म होने से 3 मिनट पहले एंथोनी लोपेज को छकाते हुए गोल दागा। लोपेज ने इससे पहले कई अच्छे बचाव किए। नेमार लगातार दूसरे मैच में पीएसजी की जीत के सूत्रधार रहे हैं।
 
इस जीत से पीएसजी के 6 मैचों में 5 जीत और 1 हार से 15 अंक हो गए हैं। एंगर्स और ओजीसी नीस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के 12-12 अंक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर छिड़ी बहस, बांग्लादेश दौरे पर भी नहीं जाएंगे