Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

54 साल की उमा देवी 7वीं बार बनी राष्ट्रीय बिलियर्ड्‍स चैंपियन, 21 साल की कीरत को हराया

Webdunia
बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (21:42 IST)
इंदौर। कर्नाटक की 54 वर्षीय आर. उमा देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सीनियर बिलियर्ड्‍स महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में पंजाब की 21 साल की कीरत भंडल को हराकर 7वीं बार  राष्ट्रीय चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। यह उनका लगातार दूसरा टाइटल भी है।
 
म.प्र. बिलियर्ड्‍स एवं स्नूकर एसो. की मेजबानी में यशवंत क्लब में आयोजित 86वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्‍स-स्नूकर स्पर्धा के सीनियर महिला बिलियर्ड्स के फाइनल में गत वर्ष की चैंपियन कर्नाटक की आर.  उमा देवी ने युवा खिलाड़ी कीरत को आसानी से 3-0 से पराजित किया। 
 
75 पाइंट के फॉर्मेट में बेस्ट ऑफ फाइफ में हुए इस खिताबी मुकाबले में उमा देवी ने कीरत को 75-41, 75-32, 75-41 से पराजित किया। आखिरी फ्रेम में उमा ने 50 अंक का ब्रेक भी लगाया। इससे  पहले उमा देवी छह बार यह खिताब जीत चुकी थी। गत वर्ष भी उमादेवी विजेता रही थी। तीसरा स्थान महाराष्ट्र की अरन्ताक्स सांचिस ने कर्नाटक की चित्रा एम को 75-62, 72-77, 76-58 से  पराजित कर अपने नाम किया। 
 
म.प्र. की कनिशा, ईशिका व अमी अगले दौर में : महिला वर्ग के सीनियर स्नूकर में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन जारी है। लीग वर्ग के मुकाबलों में म.प्र. की कनिशा झूरानी ने  तमिलनाडु की नीना परवानी को 2-0 से, कर्नाटक की चित्रा एम ने महाराष्ट्र की मयूरा वाय को 2-0 से, कर्नाटक की विद्या पिल्लई ने महाराष्ट्र की सुनीता हेमचंद को 2-0 से, म.प्र. की ईशिका शाह ने  तमिलनाडु की एस.गायत्री को 2-0 से, राजस्थान की पूजा गलूंदिया ने कर्नाटक की वर्षा संजू को 2-0 से तथा खिताब की प्रबल दावेदार म.प्र. की अमी कमानी ने गुजरात की कृष्णा रमानी को 2-0 से  हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 
 
पीयूष, पंकज, आदित्य आसानी से जीते : पुरुष सीनियर स्नूकर के लीग मुकाबलों में म.प्र. के पीयूष कुशवाह ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए रेलवे के फैजल खान को 4-1 से हराकर अपनी दावेदारी कायम  रखी है। वहीं 21 बार के वर्ल्ड चैंपियन पीएसपीबी के पंकज आडवाणी ने रेलवे के नितेश मदान को 4-1 से, कर्नाटक के आई.एच. मनूदेव ने पीएसपीबी के मनन चंद्रा को 4-2 से हराकर उलटफेर किया। 
 
हरियाणा के रजत खनेजा ने हरियाणा के अनीश सैनी को 4-2 से, यूपी के पारस गुप्ता ने कर्नाटक के डी. राजकुमार को 4-1 से, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीएसपीबी के आदित्य मेहता ने रेलवे के रफत  हबीब को 4-0 से, तेलंगाना के लकी वतनानी ने महाराष्ट्र के मकुंद बहारविया को 4-0 से, रेलवे के पांडुरंगा ने अनज उत्पल को 4-2 से, महाराष्ट्र के राहुल सचदेव ने म.प्र. के केतन चावला को 4-1 से  तथा पीएसपीबी के सौरभ कोठारी ने तमिलनाडु के लोकनाथन को 4-1 से हराकर जीत हासिल की। गुरुवार को सुबह 10 बजे से मुकाबले प्रारंभ होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments