Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मैक्स वेरस्टापेन बने मलेशिया ग्रां प्री चैंपियन

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (21:57 IST)
सेपांग (मलेशिया)। रेडबुल के स्टार मैक्स वेरस्टापेन ने अपने 20वें जन्मदिन का खुद को जबरदस्त तोहफा दिया और लुईस हैमिल्टन को दूसरे स्थान पर पछाड़ते हुए रविवार को मलेशियन ग्रां प्री खिताब अपने नाम कर लिया।
        
हालांकि हैमिल्टन ने फार्मूला वन विश्व चैंपियन के लिए अपनी बढ़त को 34 अंक पहुंचा दिया। हैमिल्टन ने रेस में पोल पोजिशन से शुरुआत की थी लेकिन मर्सिडीज ड्राइवर दूसरे स्थान पर रहे जबकि फेरारी के सेबेस्टियन वेटल ने आखिरी स्थान से रेस की और चौथे पायदान पर रहे।  
        
वेरस्टापेन के आस्ट्रेलियाई टीम साथी और गत वर्ष सेपांग में चैंपियन रहे डेनियन रिकार्डो इस बार तीसरे नंबर पर रहे। पहले स्थान पर रहकर चैंपियन बने वेरस्टापेन की रेडबुल टीम के प्रमुख क्रिस्टियन होर्नर ने कहा 'मैक्स ने कमाल का प्रद
 
र्शन किया। हम उनका 20 वर्ष का होने पर स्वागत करते हैं। नए दशक की शुरूआत बढ़िया की है।' 
 
वेरस्टापेन के करियर की यह दूसरी ग्रां प्री जीत है। उन्होंने इससे पहले स्पेन में रेस जीती थी।  चैंपियन ने कहा मेरी कार बढ़िया थी और मैंने देखा की लुईस काफी संघर्ष कर रहे हैं। उनके पास मुझसे खोने के लिए ज्यादा था इसलिए मैंने अपना पूरा जोर लगाया और चौथे लैप में हैमिल्टन को पीछे छोड़ दिया। (वार्ता) 
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments