Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Paris Paralympic में मनीष नरवाल ने दिलाया भारत को चौथा मेडल (Video)

WD Sports Desk
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (18:46 IST)
तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालम्पिक में शुक्रवार को पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच 1) स्पर्धा में रजत पदक जीता।बाईस वर्ष के नरवाल ने तोक्यो पैरालम्पिक में मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

वह कुछ समय तक आगे चल रहे थे लेकिन कुछ खराब शॉट के कारण वह दक्षिण कोरिया के जो जियोंगडू से पिछड़ गए। भारत के निशानेबाज शिवा नरवाल के बड़े भाई मनीष ने 234 . 9 स्कोर किया जबकि जियोंगडू ने 237 . 4 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता।

खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त नरवाल क्वालीफिकेशन दौर में 565 स्कोर करके पांचवें स्थान पर रहे थे।फरीदाबाद के रहने वाले नरवाल ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में कई पदक जीते हैं।

मनीष के पिता दिलबाग ने कहा ,‘‘ उसने तोक्यो में 50 मीटर पिस्टल में स्वर्ण जीता था लेकिन उसका लक्ष्य 10 मीटर एयर पिस्टल में भी पदक जीतने का था। वह तोक्यो में क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहा लेकिन फाइनल में सातवें स्थान पर रहा था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने कुछ समय पहले ही फोन करके कहा कि उसे स्वर्ण नहीं जीत पाने का दुख है। हमने उससे कहा कि तोक्यो में मिली निराशा के बाद यह बड़ी उपलब्धि है।’’ (भाषा)<>

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments