Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मिजोरम सहित आठ राज्यों में बनेंगे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

मिजोरम सहित आठ राज्यों में बनेंगे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
, गुरुवार, 18 जून 2020 (19:35 IST)
आइजोल। मिजोरम को उन आठ राज्यों में शामिल किया गया है जहां खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्लसीलेंस (केआईएससीई) का गठन किया जाएगा। राज्य के खेल मंत्री रोबर्ट रोमाविया रोयटे ने यह जानकारी दी। 
 
रोयटे ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को घोषणा की थी कि आइजोल मुआलपुई इलाके के राजीव गांधी खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को देश के उन आठ केंद्रों में शामिल किया गया है जिन्हें केआईएससीई के रूप में विकसित किया जाएगा।
 
रोयटे ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह खबर साझा करते हुए खुशी है कि आइजोल के खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने खेलो इंडिया राज्य स्तर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना है।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्पेनिश फुटबॉल लीग की वापसी पर ला लिगा के दर्शक लगभग 50 प्रतिशत बढ़े