Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

U17 World Wrestling Championships : भारतीय महिला पहलवानों ने चार स्वर्ण पदक जीते

WD Sports Desk
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (15:42 IST)
(Credit : Nayab Saini/X)

U17 World Wrestling Championships: भारत के लिए गुरुवार की रात U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार रही, जब चार महिला पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीते। मानसी लाठेर (महिला फ्रीस्टाइल 73 किग्रा), पुलकित (महिला फ्रीस्टाइल 65 किग्रा), नेहा सांगवान (महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा) और अदिति कुमारी (महिला फ्रीस्टाइल 43 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

भारतीय महिला पहलवान अदिति कुमारी, नेहा और पुलकित गुरुवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कैडेट्स टूर्नामेंट के अपने वर्ग में अंडर-17 विश्व चैम्पियन बनीं।
 
अदिति 43 किग्रा में यूनान की मारिया लौइजा गिकिका को खिताबी मुकाबले में 7-0 से हराकर चैम्पियन बनीं।
 
वहीं नेहा ने 57 किग्रा के फाइनल में जापान की सो सुतसुई को पछाड़ दिया। नेहा ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।
 
पुलकित ने 65 किग्रा के फाइनल में तटस्थ एथलीट के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रही डारिया फ्रोलोवा पर 6-3 से जीत हासिल की। वह 5-0 से आगे चल रही थीं लेकिन मुकाबले के अंत में उन्होंने ‘पुशआउट प्वाइंट’ और सावधानी बरती जिससे फ्रोलोवा को तीन अंक हासिल करने का मौका मिल गया।

ALSO READ: नीरज चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या को ब्रांड वैल्यू में पछाड़ा, मनु और विनेश की ब्रांड वैल्यू में भी आया भारी उछाल
<

World champions

देश की गोल्डन बेटियां!

अदिति 
मानसी लाठर 
और पुलकित
नेहा सांगवान
जॉर्डन की राजधानी अमाम में चल रहे UNDER 17 WORLD WRESTLING में गोल्ड मेडल जीत के देश का नाम रोशन किया।
बहुत बहुत शुभकामनाएं 

Aditi Kumari - 43kg
Neha Sangwan - 57kg
Pulkit -… pic.twitter.com/9AsIigDPZe

— Bajrang Punia  (@BajrangPunia) August 23, 2024 >
फ्रोलोवा ने जीत हासिल करने के लिए काफी जत्न किया लेकिन पुलकित ने अंतिम 20 सेकेंड में अच्छा बचाव करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
 
मानसी लाठेर भी स्वर्ण पदक की दौड़ में बनी हुई हैं और 73 किग्रा के फाइनल में उनका मुकाबला हन्ना पिरस्काया से होगा।
 
भारत ने ग्रीको रोमन शैली में दो कांस्य पदक भी जीते जिसमें रौनक दहिया और साईनाथ परधी (51 किग्रा) पोडियम पर रहे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments