Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय महिला फुटबॉल टीम नेपाल से 0-2 से हारी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम नेपाल से 0-2 से हारी
, शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (19:00 IST)
चोनबरी (थाईलैंड)। अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-19 महिला क्वालीफायर्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को यहां अपने दूसरे मैच में नेपाल से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा।
 
 
नेपाल की तरफ से दोनों गोल स्ट्राइकर रेखा ने किए। उन्होंने दोनों गोल दूसरे हॉफ में किए। नेपाली टीम की यह भारत पर पिछले 1 महीने में यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप में भी भारत को हराया था।
 
इस हार से भारत की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारत के अब नेपाल और थाईलैंड के समान 3 अंक हैं। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 18-0 से हराया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पुणे में बुमराह और भुवी की वापसी से तीसरे मैच में बढ़त बनाने उतरेगा भारत