Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

9 पेनल्टी कॉर्नर मिले पर 1 भी गोल नहीं, रांची के दर्शकों ने धुना सिर

महिला टीम नहीं कर पायी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, जापान से 0-1 से हारी

INDvsJPN

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (19:17 IST)
INDvsJPN भारतीय महिला हॉकी टीम की पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद शुक्रवार को कांस्य पदक मुकाबले में जापान से 0-1 से हार के बाद समाप्त हो गई।आज यहां बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत टीम को कांस्य पदक मुकाबले में जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान की ओर से छठे मिनट में काना उराता ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने तेज आक्रमण करने की प्रयास किया और दो अच्छे मौके बनाए लेकिन दीपिका या लालरेमसियामी में से कोई भी लक्ष्य को भेदने में कामयाब नहीं हो पाई। भारत को मैच के दौरान नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन जापान की रक्षापंक्ति उसके हर प्रयास को विफल कर दिया। जापान ने शानदार बचाव करते हुए मैच के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला जीत लिया।(एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

1 गोल से टूटा पेरिस ओलंपिक जाने का सपना, महिला हॉकी के लिए काला दिन